India News (इंडिया न्यूज), CG Accident: छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के ग्राम मालदा के मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार पेट्रोल वाहन और कैप्सूल वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में दोनों चालकों को गंभीर चोटें आई हैं।
Agra TCS Manager Suicide: ‘मेरी भी सुनो, मैंने भी सहन किया है…’, आगरा में TCS मैनेजर के सुसाइड केस में पत्नी की सफाई
जानिए पूरी घटना
जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 10:30 बजे हुआ। ऐसे में, तेज गति से आ रहे पेट्रोल वाहन और कैप्सूल वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेट्रोल वाहन का चालक केबिन में फंस गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला। बता दें, दूसरी ओर, कैप्सूल वाहन का चालक भी बुरी तरह घायल हो गया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जैजैपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।
पुलिस जांच में जुटी
बता दें, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की व्यवस्था की। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। फिलहाल, यह दुर्घटना हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर जोर देने की अपील की है।