India News (इंडिया न्यूज), CG Administration: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित महामाया पहाड़ पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। राजस्व और वन विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने पहले दिन नवागढ़ इलाके के 60 घरों पर कार्रवाई करने की योजना बनाई है।
कब्जा हटाने का नोटिस
प्रशासन ने दो दिन पहले ही इन घरों में कब्जा हटाने का नोटिस चस्पा किया था। नोटिस में अवैध कब्जाधारियों को स्वयं से कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, कब्जाधारियों ने निर्देशों का पालन नहीं किया, जिसके बाद प्रशासन को मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा।
साफ आसमान और हल्की ठंड का माहौल, छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा सुहाना
स्थानीय लोग और कांग्रेसी नेता का विरोध
कार्यवाही के दौरान स्थानीय लोग और कुछ कांग्रेसी नेता मौके पर पहुंचे और प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना है कि जिन लोगों पर कार्यवाही की जा रही है, वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं और यह उनका आश्रय स्थल है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से अनुरोध किया कि इन परिवारों को पहले पुनर्वास की सुविधा दी जाए।
अवैध कब्जो पर प्रशासन का वार
प्रशासन का कहना है कि महामाया पहाड़ पर कई सालों से अवैध कब्जे हो रहे हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। वन विभाग और राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने के बाद पहाड़ की हरितिमा को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण किया जाएगा।
प्रशासन कार्रवाई रखी जारी
विरोध के बावजूद प्रशासन ने अपनी कार्रवाई जारी रखी है। अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। यह घटना स्थानीय और राजनीतिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। जहां एक ओर प्रशासन इसे कानून व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण का मामला बता रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग इसे मानवीय संकट के रूप में देख रहे हैं। अब देखना यह है कि यह मुद्दा आगे कैसे सुलझता है।
बाबा महाकाल का त्रिपुंड, चंद्र ओर मुंडमाला से आकर्षक श्रृंगार, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन