India News (इंडिया न्यूज), CG Naxal: छत्तीसगढ़ के सुकमा पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली सहित दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 किलो का शक्तिशाली (IED) और अन्य विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि ये नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे थे।

इलाके में सर्च अभियान

पुलिस अधीक्षक (SP) ने जानकारी दी कि सुकमा जिले के घने जंगलों में जवानों को नक्सलियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

गर्मी ने दी दस्तक! MP में ठंड का अहसास हुआ कम, जाने क्या है बदलते मौसम का हाल

सुकमा पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली लंबे समय से कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। इन पर पुलिस थानों पर हमले, सड़क निर्माण कार्य में बाधा डालने और जवानों को निशाना बनाने की साजिश रचने का आरोप है। इनके पास से बरामद IED को जवानों ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ जारी है। उनके जरिए नक्सली संगठन की गतिविधियों और आगामी योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। इस सफलता को सुकमा पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

पुलिस का नक्सलियों के खिलाफ अभियान

SP ने कहा कि सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और उनके मंसूबों को किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। सुकमा में हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस की इस सफलता को नक्सल विरोधी अभियान में एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।

सुबह में हल्की ठंड और दिन में धुप से तापमान में भरी बदलाव, छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव