India News (इंडिया न्यूज), CG News: छत्तीसगढ़ ने भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित प्रकृति परीक्षण अभियान में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त किया। जानकारी के मुताबिक, इस अभियान में छत्तीसगढ़ ने स्ट्राइक रेट लक्ष्य में देशभर में तीसरा स्थान और कुल परीक्षण मानकों में नौवां स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने छत्तीसगढ़ को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

93 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल का फिर बिगड़ा स्वास्थ्य, रिपोर्ट में जानिए ये आया सामने

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

ऐसे में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि के लिए आयुष विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। बता दें, उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य और आयुर्वेद के क्षेत्र में बढ़ती उत्कृष्टता का प्रमाण है। इसके अलावा इससे राज्य में आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी इस सफलता पर आयुष विभाग की सराहना की और कहा कि सरकार आयुष चिकित्सा को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

अभियान में CAPF जवानों का भी हुआ परीक्षण

बता दें, इस अभियान में राज्य के 3551 वालंटियर्स ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीनस्थ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के 40,000 से अधिक अधिकारियों और जवानों का भी सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। यह दर्शाता है कि आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता और विश्वास तेजी से बढ़ रहा है। आयुष विभाग के संचालक ने बताया कि यह अभियान मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित किया गया, जिसे नागरिकों से जबरदस्त समर्थन मिला। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ में इस अभियान को निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया गया है। प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने की इस पहल से छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया मुकाम हासिल कर रहा है।

भोपाल इन्वेस्टर समिट की उड़ी धज्जियां,खाने के लिए हुई धक्का-मुक्की, टूटी प्लेटें,कांग्रेस ने कसा तंज