India News (इंडिया न्यूज), CG News: छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली बेटी शेफाली दास ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। लोरमी की रहने वाली शेफाली की पुस्तक लोकतंत्र का विमोचन दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक न्यास कार्यक्रम में हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहे।

किस पर है पुस्तक केंद्रित?

शेफाली दास की पुस्तक लोकतंत्र में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका पर गहन शोध किया गया है। यह पुस्तक राजनीति में महिलाओं की स्थिति और उनके योगदान को समझाने का एक बेहतरीन प्रयास है। पूरे छत्तीसगढ़ से इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए सिर्फ शेफाली की पुस्तक का चयन होना उनके लिए और प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव का जोर, 3.47 लाख से अधिक प्रत्याशी उतरे मैदान में, मतदाताओं को रिझाने में जुटे समर्थक

प्राइम मिनिस्टर युवा मेंटरशिप स्कीम में चयन

शेफाली का चयन प्राइम मिनिस्टर युवा मेंटरशिप स्कीम के तहत हुआ था। इस स्कीम में देशभर से कुल 40 युवा लेखकों को एक साल के भीतर पुस्तक लिखने का अवसर दिया गया। शेफाली ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के विषय पर आधारित लेख लिखा, जो छत्तीसगढ़ की राजनीति पर केंद्रित है। उन्होंने अपनी पुस्तक को समय पर पूरा कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

सम्मान और सराहना का दौर

पुस्तक विमोचन के बाद शेफाली को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हाथों सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से लोरमी क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोग शेफाली की सराहना कर रहे हैं और उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणा मान रहे हैं।

शेफाली का सपना

शेफाली ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। उन्होंने आगे कहा कि वह निरंतर प्रदेश के विकास और गौरव के लिए काम करना चाहती हैं। शेफाली दास की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। उनकी मेहनत और लगन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, खेल राज्य बनने की ओर एक बड़ा कदम