India News (इंडिया न्यूज), CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने सकरी तहसील के ग्राम सकर्रा को उप तहसील घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर कलेक्टर अवनीश शरण ने 24 तारीख को आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही नायब तहसीलदार की नियुक्ति के साथ उप तहसील का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस घोषणा से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

Trump को नहीं करनी थी ये गलती, अब भड़क गए Putin, यूक्रेन को तबाह करने के लिए उतार दिया अपना सबसे घातक हथियार, अब मचेगी तबाही

किसानों और ग्रामीणों को होगा सीधा फायदा

बता दें, सकर्रा में उप तहसील की स्थापना से 7 पटवारी हल्कों के अंतर्गत आने वाले 25 गांवों के किसानों और ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब उन्हें सकरी जाने के बजाय अपने ही क्षेत्र में पटवारी और तहसील संबंधी सेवाएं मिल सकेंगी, जिससे समय और धन की बचत होगी। जानकारी के अनुसार, सकर्रा उप तहसील में अमसेना राजस्व निरीक्षक मंडल के 7 पटवारी हल्के शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, विधायक धरमजीत सिंह की पहल से हुए इस गठन सकर्रा में उप तहसील बनाने में तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके प्रयासों और पहल के चलते राज्य सरकार ने इस उप तहसील की घोषणा की।

ग्रामीणों में उत्साह की लहर

ऐसे में, नई उप तहसील की घोषणा से ग्रामीणों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। फिलहाल, उप तहसील का संचालन ग्राम पंचायत भवन से शुरू किया जाएगा, जब तक कि स्थायी भवन का निर्माण नहीं हो जाता।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह निर्णय राजस्व कार्यों में तेजी लाएगा और ग्रामीणों की परेशानी कम करेगा। इससे प्रशासनिक सेवाएं बेहतर होंगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए ये 7 BJP विधायक, मंत्री पद की ली शपथ, जानें नाम