India News (इंडिया न्यूज), CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले तमनार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक, गारे पंचायत से सरपंच पद के प्रत्याशी चतुर सिंह सिदार का एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में दुख का माहौल है।
तमनार जनपद में 61 ग्राम पंचायतों में मतदान
बता दें, तमनार जनपद की 61 ग्राम पंचायतों में से दो पंचायतों में सरपंच का चुनाव निर्विरोध हो चुका है। शेष 59 पंचायतों में आज सरपंच और पंच पद के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने 435 मतदान केंद्र बनाए हैं। ऐसे में, रायगढ़ जिले में 23 फरवरी को पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होगा। इसमें लैलूंगा, तमनार और घरघोड़ा ब्लॉक के 175 ग्राम पंचायतों के 2.18 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चतुर सिंह सिदार का राजनीतिक सफर
जानकारी के अनुसार, चतुर सिंह सिदार गारे पंचायत के दो बार सरपंच रह चुके थे और इस बार भी वे चुनावी मैदान में उतरे थे। उनकी स्थिति मजबूत मानी जा रही थी, लेकिन मतदान से ठीक एक दिन पहले उनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु से गारे पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। प्रशासन की ओर से आगे की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है कि सरपंच पद के लिए अब क्या कदम उठाए जाएंगे।
Delhi Weather: दिल्ली में हो सकती हैं बारिश? जानिए क्या है IMD की लेटेस्ट अपडेट