India News (इंडिया न्यूज), CG News: छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनावों के बाद अब नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। ऐसे में, दुर्ग, जगदलपुर और धमतरी नगर निगमों के नव निर्वाचित महापौरों और पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा, अन्य मंत्रीगण, विधायकों और अधिकारियों की उपस्थिति रही।

CG Board Exam 2025: 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

दुर्ग नगर निगम: अलका बाघमार बनीं महापौर

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार ने आज अपने पद की शपथ ली। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने महापौर और सभी पार्षदों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि अब दुर्ग शहर के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, महापौर अलका बाघमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर की पानी की समस्या और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना होगा। इस समारोह में नगर निगम के सभी 60 वार्डों के पार्षदों ने भी शपथ ग्रहण किया।

जगदलपुर नगर निगम: संजय पांडे बने महापौर

बता दें, जगदलपुर नगर निगम में भी महापौर पद के लिए संजय पांडे ने शपथ ग्रहण किया। यह समारोह मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में नगर निगम के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने भी शपथ ली। बताया गया है कि, धमतरी नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा और सभी 40 वार्डों के पार्षदों ने भी अपने पद की शपथ ली। धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूप कुमारी चौधरी और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर समेत कई बड़े नेता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

‘मर्यादा में रहने…’ महाकुंभ की मोनालिसा ने की बंद कमरे में ऐसी हरकत, वीडियो देख दंग रह लोग, दे डाली नसीहत