India News (इंडिया न्यूज), CG Weather: छत्तीसगढ़ के रायपुर में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बताया गया है कि, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है।
महाकुम्भ में नेपाल से आए 85 वर्षीय श्रद्धालु को इस्केमिक स्ट्रोक, 6 एक्सपर्ट डॉक्टरों ने बचाई जान
जानें मौसम का हाल
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला दुर्ग रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दूसरी तरफ, सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज हुआ। ऐसे में, बीते दिनों की तुलना में अंबिकापुर में तापमान में गिरावट देखी गई, जिससे ठंड बढ़ गई है, साथ ही मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश के दक्षिणी भागों में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री, मध्य भागों में तीन से चार डिग्री और उत्तरी भागों में चार से पांच डिग्री तक गिरा है। हालांकि, अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है, लेकिन उत्तरी और मध्य भागों में दिन का पारा तीन से चार डिग्री तक नीचे आया है।
आगामी दिनों में बदलाव की संभावना
जानकारी के मुताबिक, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी तीन दिनों में उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। बता दें, दक्षिणी भागों में चार डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है। दो दिन बाद दिन का तापमान भी बढ़ सकता है, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा। प्रदेश में आगामी चार दिनों तक मौसम स्थिर रहने की संभावना है, जिसके बाद दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड कम होने लगेगी।
महाकुम्भ केंद्रीय अस्पताल में कुल 562 लोगों की हुई टीबी की जांच, 19 रोगी पॉजिटिव