India News (इंडिया न्यूज), CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, 5 मार्च के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

पिछले 24 घंटे का हाल

 

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान दंतेवाड़ा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सरगुजा और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पत्नी की बेवफाई का खामियाजा भुगत रहा आशिक, फिर पति और ससुरालवालो ने किया कुछ ऐसा…

अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान

 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में 3 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने लगेगा, जिससे दक्षिणी हवाओं की सक्रियता भी कमजोर पड़ जाएगी। इसका असर तापमान पर पड़ेगा और अगले चार दिनों में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा।

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

 

राजधानी रायपुर में 3 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और रात का 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, लेकिन दिन में गर्मी बनी रहेगी।

 

प्रदेश के अन्य हिस्सों का तापमान

 

बस्तर संभाग- अधिकतम तापमान 36-38°C, न्यूनतम तापमान 18-20°C
दुर्ग और रायपुर संभाग- अधिकतम तापमान 34-36°C, न्यूनतम तापमान 20-22°C
बिलासपुर संभाग- अधिकतम तापमान 33-35°C, न्यूनतम तापमान 16-18°C
सरगुजा संभाग- अधिकतम तापमान 30-32°C, न्यूनतम तापमान 14-16°C

मौसम विभाग राय

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात में ठंडक महसूस होगी। हालांकि, प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन के समय गर्मी बनी रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे दिन के समय धूप से बचाव करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

बाबा महाकाल की भस्म आरती और होली की शुरू हुई तैयारी, विशेष श्रृंगार से खिल उठे भगवान