India News (इंडिया न्यूज), CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में आने वाले दिनों में हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है, जबकि दक्षिणी भाग में मौसम लगभग स्थिर रहने की संभावना है।
तापमान में गिरावट की संभावना
उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस क्षेत्र में सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होने की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। हालांकि, दिन के समय हल्की गर्मी बनी रहेगी, लेकिन सुबह और रात के समय मौसम सुहावना रहेगा।
सबसे गर्म और सबसे ठंडा
दक्षिणी छत्तीसगढ़ में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यहां मौसम लगभग स्थिर रहेगा और तापमान सामान्य स्तर पर बना रहेगा।
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान महासमुंद में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।
आज का संभावित तापमान
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और रायगढ़ संभाग में अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 19°C से 21°C के बीच रहेगा।
बस्तर संभाग (जगदलपुर) में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 18°C के करीब रहेगा।
सरगुजा संभाग (अंबिकापुर) में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 15°C रहने की संभावना है।
हल्की बारिश और बर्फ़बारी
बिलासपुर और सरगुजा संभाग में 2 मार्च से 4 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उत्तरी और मध्य भागों में हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है।
MP सरकार का ऐतिहासिक फैसला, धान उत्पादक किसानों को मिलेगा Bonus, CM मोहन यादव का महत्वपूर्ण कदम