India News (इंडिया न्यूज), CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फरवरी का मौसम धीरे-धीरे बदलाव की ओर बढ़ रहा है। राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम सुहावना मौसम बना हुआ है। सोमवार, 11 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़ का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा।
कैसा होगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की जा सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता है, जिससे हल्की गर्मी का एहसास होता है। वहीं, शाम होते ही मौसम फिर से सुहाना हो जाता है। आज सूर्योदय सुबह 6:34 बजे हुआ, जबकि सूर्यास्त शाम 5:55 बजे हुआ। दिन की अवधि धीरे-धीरे बढ़ रही है, जो आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी की संभावना की ओर संकेत कर रही है।
एक बार फिर वापस लौटी सर्दी, MP में ठंड की मार, जाने आने वाले दिनों का हाल
तापमान में बढ़ोतरी
आज हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) का स्तर 17 प्रतिशत दर्ज किया गया। कम ह्यूमिडिटी के कारण वातावरण में ज्यादा नमी महसूस नहीं हो रही है, जिससे लोगों को हल्की गर्मी के बावजूद राहत मिल रही है। हालांकि, खुले में काम करने वाले लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। फरवरी के अंत तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मौसम का ध्यान रखना जरूरी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को।
किसान रहे सतर्क
मौसम के इस बदलते मिजाज के कारण किसान भी सतर्क हैं। फसलों की सिंचाई और देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि फसल को तापमान में हो रहे इस बदलाव से नुकसान न पहुंचे। मौसम का यह सुहाना दौर ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा। मार्च की शुरुआत के साथ गर्मी तेजी से बढ़ेगी, इसलिए मौसम का आनंद उठाने का यह सही समय है।