India News (इंडिया न्यूज), CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदल ली है। के अनुसार, हवाओं की दिशा में हुए बदलाव के कारण ठंडी वापस लौट आई है। ऐसे में, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे रात के समय ठंड का अहसास बढ़ गया है। हालांकि, दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन रात का पारा गिरने से ठंड बढ़ने लगी है।

पहले किया किडनैप ,फिर दर्जनभर लोगों ने की युवक की बेरहमी से पिटाई, इस वजह से हुआ विवाद

जानिए मौसम का हाल

बता दें, मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। इसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़त हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ, अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले कुछ दिनों में यह एक से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। बताया गया है कि, गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म स्थान बीजापुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में रहा।

क्या कह रहे हैं मौसम विशेषज्ञ?

जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई, जबकि अन्य हिस्सों में तापमान एक डिग्री कम हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। प्रदेश में दिन शुष्क रहेगा, लेकिन रात में ठंड का असर जारी रहेगा। तापमान में यह बदलाव हवाओं की दिशा बदलने के कारण हुआ है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है, जिससे दिन के समय गर्मी का एहसास बढ़ सकता है।

UP में 12 से 30 फीट लंबे अजगरों से भरी सुरंग…कई हुए शिकार, इलाके में फैली दहशत