India News CG (इंडिया न्यूज), CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जल्द ही ठंड अपनी दस्तक देने वाली है। जानकारी के मुताबिक, मानसून अपने आखिरी चरण में है, और इसके बाद ठंड का असर दिखने लगेगा। राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंडी हवाएं बहने लगेंगी।

Bihar Weather: निकाल लें कंबल-रजाई! कई जिलों में छा रहा कोहरा, जानें IMD की रिपोर्ट

राजधानी समेत कई जिलों में छाएंगे बादल

राजधानी रायपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। तापमान में भी तेजी से बदलाव आएगा। जहां पहले तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा था, अब यह 24 डिग्री तक गिरने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य के कुछ जिलों में ठंड से पहले अच्छी-खासी बारिश भी हो सकती है, जिससे मौसम में और ठंडक बढ़ेगी। बता दें कि, मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हवा की दिशा बदलने के साथ ही ठंड की शुरुआत हो जाएगी। यह ठंडी हवाएं धीरे-धीरे पूरे राज्य में फैलेंगी, जिससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगेगा।

ठंड की भी जल्द होगी एंट्री

जानकारी के अनुसार, सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट साफ महसूस की जाएगी। ऐसे में, राज्य के ग्रामीण इलाकों में भी ठंड का असर देखने को मिलेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अब से ही ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े तैयार रखें। ठंड बढ़ने के साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में मानसून के विदाई के बाद जल्द ही ठंड का मौसम पूरी तरह से हावी हो जाएगा। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के साथ सतर्क रहना चाहिए और अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए।

UP Weather: सावधान! यूपी के इन जिलों में प्रदूषण कर सकता है परेशान, जानिए IMD का अलर्ट