India News (इंडिया न्यूज), CG Weather: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रात में ठंड बढ़ गई है। आउटर इलाकों में सुबह के समय भी ठंड महसूस की जा रही है। ऐसे में, मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मचा हाहाकार,भीड़ के कारण 4 महिलाएं बेहोश,10 से ज्यादा लोग घायल

तापमान में भारी गिरावट दर्ज

बता दें, मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के दक्षिणी भागों में न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री, मध्य भागों में 3-4 डिग्री और उत्तरी भागों में 4-5 डिग्री तक गिरा है। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा, उत्तरी और मध्य भागों में दिन का तापमान 3-4 डिग्री गिरा है। दूसरी ओर, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिनों में उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है, जबकि दिन का पारा भी ऊपर जाएगा।

आने वाले दिनों में मौसम का कैसा हाल?

देखा जाए तो, शुक्रवार को दुर्ग जिला सबसे गर्म रहा, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। दक्षिणी भागों में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। दो दिन बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड का असर कम हो जाएगा।शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी, जिससे ठंड धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

महाकुंभ में एक बार फिर लगी आग, कई टेंट जलकर हुए राख, खाली कराई जा रही है जगह