India News (इंडिया न्यूज), CG Mayor Election 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए महापौर पदों का आरक्षण तय हो गया है। रायपुर समेत 5 निगमों में अगले महापौर महिलाएं होंगी। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लॉटरी के जरिए यह आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई। इस प्रक्रिया में 14 नगर निगमों के महापौर पदों के लिए आरक्षण तय किया गया। अब रायपुर, कोरबा और बिरगांव में सामान्य वर्ग की महिला महापौर चुनी जाएंगी।

ISRO New Chief V Narayanan: नए चीफ होंगे डॉक्टर वी. नारायणन, 14 जनवरी को संभालेंगे कमान | India News

कुल 14 नगर निगम

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 14 नगर निगम हैं। इनमें से 10 में चुनाव होने हैं। रायपुर में सभी 14 निगमों के महापौर पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके लिए लॉटरी सिस्टम लागू किया गया है। इस प्रक्रिया में रायपुर, कोरबा और बिरगांव में महापौर पद सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसका मतलब है कि इन तीनों शहरों में अगले महापौर महिलाएं होंगी।

उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान! धर्मस्व और तीर्थाटन परिषद का गठन, यात्रा व्यवस्था होगी और बेहतर

रायपुर में होंगी महिला महापौर

अब यह तय हो गया है कि अगली महापौर महिला ही होगी। इस आरक्षण प्रक्रिया से कई महिला उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सख्ती, इलाहाबाद HC ने पुख्ता इंतजाम को लेकर दिए निर्देश

इन जगहों पर होंगी महिला महापौर

तो वहीं, बिरगांव सामान्य महिला, दुर्ग ओबीसी महिला, भिलाई सामान्य महिला, बिलासपुर ओबीसी, रायगढ़ एससी और धमतरी सामान्य महिला के लिए है। गौरतलब है कि महापौर चुनाव में महिलाओं को आरक्षण मिलने से उनकी भागीदारी बढ़ेगी। साथ ही शहर की सरकार का समीकरण भी बदलेगा।