India News (इंडिया न्यूज), Chhattisgarh Municipal Elections 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो गई। प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका और 114 नगर पंचायतों में वोटिंग हुई। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ। इस चुनाव में मतदाताओं ने शहर की सरकार चुनने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 15 फरवरी को सभी निकायों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
मतदान प्रतिशत और भागीदारी
चुनाव में 4 बजे तक प्रदेशभर में कुल 68.1% मतदान हुआ। इसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 64.06% और महिलाओं का 67.8% रहा। रायपुर नगर निगम में 44.50% मतदान दर्ज किया गया। वहीं, धमतरी जिले में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज हुआ, जहां नगर पंचायत भखारा में 92.20% लोगों ने वोट डाले।
“मैं योगी आदित्यनाथ को मारकर DON बनना चाहता हूं”… MP के युवक का CM योगी को धमकी भरा मैसेज
मतदान का विवरण
धमतरी जिले में कुल 76.10% मतदान हुआ। नगर पंचायतों में सबसे ज्यादा भखारा में 92.63%, आमदी में 89.47%, कुरूद में 82.66%, और मगरलोड में 89.43% मतदान हुआ। नगर निगम धमतरी क्षेत्र में 70.69% मतदाताओं ने मतदान किया। जीपीएम जिले में कुल 75.58% मतदान हुआ। गौरेला नगरपालिका में 70.26%, पेण्ड्रा नगरपालिका में 76.53% और मरवाही नगर पंचायत में 83.53% मतदान हुआ। दुर्ग जिले के विभिन्न निकायों में भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली। दुर्ग नगर निगम में 63.78%, कुम्हारी नगर पालिका में 78.32%, अहिवारा में 75.49% और अमलेश्वर में 79.90% मतदान हुआ। नगर पंचायत पाटन में 87.34%, उतई में 85.81% और धमधा में 83.33% लोगों ने मतदान किया।
एक मतदाता की मौत
चुनाव शांतिपूर्ण रहा, हालांकि धमतरी जिले के नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 12 में वोट डालने आए कुंजबिहारी नामक व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। अब सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। 15 फरवरी को इनके भाग्य का फैसला होगा। इस चुनाव में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।
महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के नौ दिवसीय स्वरूप, 17 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक हर दिन अनोखी छटा