India News(इंडिया न्यूज़) Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पिछले 18 दिनों से प्रदेश में कड़ी ठंड का असर देखा जा रहा है। नवंबर के पहले सप्ताह तक रात का तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री ज्यादा था, वहीं 11 नवंबर से अंबिकापुर और पेंड्रारोड में तापमान सामान्य से आधा डिग्री कम दर्ज किया गया। शुष्क हवाओं के चलते सरगुजा संभाग में ठंड ने जोर पकड़ लिया है।
कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में…
रायपुर के आउटर क्षेत्र, बिलासपुर, अंबिकापुर, पेंड्रारोड, जगदलपुर और दुर्ग में रात का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री तक नीचे चला गया है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के कारण यह सिस्टम उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से गुजरते हुए उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है।
प्रदेश में सर्दी का प्रकोप जारी
वहीं इसके असर से छत्तीसगढ़ में रात के तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।गुरुवार को अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम था। रायपुर, दुर्ग, और बिलासपुर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ।आने वाले दिनों में ठंड का असर थोड़ा कम होने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल प्रदेश में सर्दी का प्रकोप जारी है।
मध्य प्रदेश में हवाओं से बढ़ी तेज ठिठुरन, भोपाल से मंडला तक रहा सबसे ठंडा