India News (इंडिया न्यूज), CM Vishnudeo Sai Birthday: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस खास अवसर पर वे अपने निजी निवास बगिया में परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। सीएम के जन्मदिवस के पर सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री परिवार के साथ पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे बगिया के आदिवासी जनजाति बालक आश्रम में बच्चों संग जन्मदिन मनाएंगे।
Delhi Weather: दिल्ली में बदल रहा है मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट
रायपुर से बगिया के लिए रवाना होंगे CM
बता दें, मुख्यमंत्री साय सुबह 10:30 बजे रायपुर से बगिया के लिए रवाना होंगे और शाम 5:30 बजे रायपुर लौटेंगे। उनके जन्मदिवस को लेकर समर्थकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर भी लिखा, “छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।” इसके अलावा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।
समाजसेवा और विकास कार्यों में हमेशा आगे
बता दें, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक दृढ़ और संवेदनशील नेता के रूप में जाना जाता है। वे समाज के गरीब, आदिवासी और वंचित वर्गों के उत्थान* के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके नेतृत्व में राज्य में *विकास कार्यों को गति* मिली है और कई नई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर राज्यभर में उनके समर्थकों और प्रशंसकों द्वारा *सेवा और भक्ति कार्यों* का आयोजन किया गया है। उनके प्रशंसकों ने विभिन्न जगहों पर भंडारे, रक्तदान शिविर और पौधारोपण जैसे कार्यक्रम भी रखे हैं।
CM Yogi को किसने भेजी खून से लिखी चिट्ठी? सनातनियों को लेकर कर डाली बड़ी मांग