India News (इंडिया न्यूज),CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। उनके अनुसार, अब तक के रुझानों में 70 में से 46 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। उन्होंने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छल और कपट की राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकती।

जनता के विश्वास का प्रतीक

सीएम साय ने भाजपा की बढ़त को दिल्ली की देवतुल्य जनता का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की प्रतीक है और भाजपा हमेशा जनता की सेवा के लिए समर्पित रही है।

चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने जताई आपत्ति, सरकार के धार्मिक मामलों को पर्यटन विभाग में शामिल करने पर कड़ा विरोध

महाकुंभ प्रयागराज में जाएगा साय मंत्रिमंडल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनका मंत्रिमंडल 13 फरवरी को महाकुंभ प्रयागराज जाएगा। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक और शुभ अवसर बताया। सीएम ने कहा, “महाकुंभ का यह विशेष योग 144 साल बाद आया है। हम सभी मंत्रियों और सहयोगियों के साथ इसमें शामिल होंगे।” सीएम साय ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आमंत्रण का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सभी को महाकुंभ में शामिल होने का आग्रह किया था। लेकिन कांग्रेस ने इस आमंत्रण को ठुकरा दिया।

सीएम साय का कांग्रेस पर निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम साय ने कहा कि यह वही पार्टी है, जिसने भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच और संस्कृति आस्था और परंपराओं के खिलाफ रही है। सीएम ने महाकुंभ में सभी श्रद्धालुओं से जुड़ने की अपील की और कहा कि यह अवसर केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और एकता का प्रतीक है। महाकुंभ में शामिल होना देश की परंपराओं को सम्मान देने जैसा है।

करारी हार के बीच AAP में सिर फुटव्वल शुरू, गुस्से में अपना पैर पटकते हुए केजरीवाल के घर पहुंचा ये बड़ा नेता, अपनी हार के लिए इसे ठहराया जिम्मेदार