India News (इंडिया न्यूज), Korba News: महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे कोरबा जिले के 10 श्रद्धालुओं की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बस और बोलेरो की टक्कर से यह दर्दनाक दुर्घटना हुई, जिसमें 19 अन्य लोग घायल हो गए। मरने वालों में पिता-पुत्र और जीजा-साले भी शामिल हैं। इस हादसे से पूरे कोरबा जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

भारतीय लड़कों के प्यार में पागल हुईं इस मुस्लिम देश की हसीनाएं, जानें ऐसी क्या बात है कि हदें पार करने को भी तैयार

शवों के पहुंचने पर गांव में पसरा मातम

ऐसे में, रविवार सुबह हादसे में जान गंवाने वाले सभी 10 शवों को कोरबा लाया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचे, वहां मातम छा गया। कलमीडुग्गु गांव में एक साथ छह शवों का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि प्रगतिनगर के नदियाखार में पहले ही एक शव का अंतिम संस्कार हो चुका था। वहीं, लोरमी में दो और जांजगीर-चांपा में एक शव का अंतिम संस्कार रविवार सुबह किया गया। बताया गया है कि, छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन समेत भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

गांव में छाया गम का माहौल

कलमीडुग्गु गांव में जब छह शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया तो पूरा गांव शोक में डूब गया। मुक्तिधाम में परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सुबह जब कोरबा में एक साथ 10 शव पहुंचे, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बच्चों और बुजुर्गों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। यह हादसा पूरे जिले के लिए एक गहरा दुख बनकर आया है।

Students को लेकर जरूरी खबर! UP में यहां फिर किए गए स्कूल बंद; इन क्लासों की बढ़ाई गई छुट्टी