India News (इंडिया न्यूज), Anju Jain passes away: नगर पालिका बलौदाबाजार की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का लंबी बीमारी के बाद रविवार देर रात निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका चुनाव से पहले ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रविवार को उनकी स्थिति और खराब हो गई और देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

बारात में डांस करने में मगन थे दोनों दोस्त कि अचानक हुआ कुछ ऐसा…नापा अस्पताल का रास्ता

पार्थिव शरीर आज बलौदाबाजार लाया जाएगा

बता दें, अंजु जैन के निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका पार्थिव शरीर आज बलौदाबाजार लाया जाएगा, जहां दोपहर एक बजे उनके निवास से अंतिम यात्रा निकलेगी। अंतिम संस्कार रायपुर रोड स्थित मोक्षधाम में किया जाएगा। ऐसे में, बलौदाबाजार के विधायक एवं छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अंजु जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “बलौदाबाजार नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन जी की पत्नी अंजु जैन जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।”

नगर में शोक की लहर

अंजु जैन के पति अशोक जैन हाल ही में नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। कुछ दिन पहले ही नगर में उनकी जीत का जश्न मनाया गया था और भव्य विजय आभार रैली निकाली गई थी। इसी बीच उनकी पत्नी के निधन की खबर से परिवार और नगरवासी शोक में डूब गए हैं। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच यह दुखद समाचार भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए गहरा आघात है।

21 जनवरी से लापता थी छात्रा, पुलिस ने कोलकाता से किया बरामद; लड़की ने किया ये बड़ा खुलासा