India News MP (इंडिया न्यूज) MP News: एकतरफा प्यार के चलते युवक ने युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी तेलीबांधा तालाब में कूद गया। पुलिस ने आरोपी लकेश्वर तारक को गिरफ्तार कर लिया है। वह युवती पर करीब आने का दबाव बना रहा था। युवती ने मना किया तो उसने उस पर हमला कर दिया।

एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते विवाद

मामला मरीन ड्राइव के सामने मोमोज मैजिक रेस्टोरेंट का है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को लकेश्वर ने रेस्टोरेंट में काम करने वाली युवती को बाहर मिलने के लिए बुलाया था। आरोपी पहले इसी रेस्टोरेंट में काम करता था, इसलिए दोनों एक दूसरे को जानते थे। एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते दोपहर 3.45 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

युवती पर हमला करने के बाद आरोपी ने अपना हाथ काटा

इसके बाद आरोपी ने युवती के गले पर चाकू से कई वार किए। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवती पर हमला करने के बाद आरोपी ने अपना हाथ काट लिया और तेलीबांधा तालाब में कूद गया। इसकी जानकारी थाने के स्टाफ और एसडीआरएफ की टीम को लगी तो उन्होंने नाव से उसे रेस्क्यू किया। आरोपी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है। वह, उसकी पत्नी और पीड़िता साथ में काम करते थे। कुछ दिन पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। आरोपी अपनी पत्नी के साथ राजनांदगांव में रह रहा था

MP News: मध्य प्रदेश में ईद-मिलादुन्नबी जुलूसपर मंदिर पर फैंके गए पत्थर, दो पक्षों में हुआ जमकर बवाल

MP Road Accident: मध्य प्रदेश में BMW कार ने 2 लड़कियों को कुचला, मौके पर दोनों की मौत