India News (इंडिया न्यूज़)Chhattisgarh news Gang Rape In Raipur: एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आधी उम्र की महिला के साथ गैंगरेप की खबर से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। तीन से चार बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खबर मिलते ही पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर जाँच पड़ताल कि और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इस घटना ने पूरे शहर को हिला दिया है और लोगों में आक्रोश है। ये मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का बतया जा रहा है।
आधी उम्र की महिला के साथ गैंगरेप
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गैंगरेप की खबर से पुरे शहर में सनसनी फैल गई है। एक आधी उम्र की महिला के साथ गैंगरेप की खबर से इलाके में दहशत फैली हुई है। जानकारी के मुताबिक तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। खबर मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ये मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का बतया जा रहा है।रायपुर के कांदुल गांव में गैंगरेप की खबर से सनसनी फैल गई है। 3 से 4 बदमाशों ने एक अधेड़ उम्र की महिला के साथ गैंगरेप की खबर निकल कर सामने आ रही है।
जबरन शराब पिलाकर बदमाशों ने
रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता को जबरन शराब पिलाकर बदमाशों ने उसकी अस्मत लूटी। पीड़िता खुद अपने साथ हुए बदसलूकी कि शिकायत करने टिकरापारा थाना पहुंची। इसके बाद पुलिस की टीम जांच करने पीड़िता को लेकर घटनास्थल पर पहुंची तो घटना क्षेत्र मुजगहन थाना क्षेत्र का होने पर मुजगहन क्षेत्र की पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने जांच कर पीड़िता को अपने साथ ले गई। पुलिस का कहना है कि महिला का बयान अब तक नहीं लिया गया है। इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।