India News (इंडिया न्यूज),President Draupadi Murmu Honored Hembati Nag: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की रहने वाली हेमबती नाग ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आयोजित समारोह में हेमबती को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया।
राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी हेमबती नाग
हेमबती को खेलों में उनकी अद्वितीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया। 15 वर्षीय हेमबती नाग राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2020 में आईटीबीपी की 41वीं बटालियन से प्रशिक्षण शुरू किया और इसके बाद खेलो इंडिया नेशनल गेम्स 2022 में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। हेमबती ने राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिताओं में भी गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।
पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन के बाद यूपी सरकार का बड़ा फैसला, सभी अधिकारियों को दिए ये आदेश
असाधारण उपलब्धियों के लिए मिलता है सम्मान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेता बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन बच्चों ने असाधारण कार्यों से देश का मान बढ़ाया है। इस बार 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार कला, संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण जैसी श्रेणियों में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। हेम्बती की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हेमबती ने अपनी मेहनत और लगन से साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं देश-विदेश में अपना परचम लहरा सकती हैं।
नए साल पर शराबियों पर MP पुलिस की कड़ी नजर, CCTV और अल्कोहल डिटेक्टर से सख्त निगरानी