India News (इंडिया न्यूज) Rajgarh news: आरोप है कि आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता महिला के साथ तब संबंध बनाए थे, जब वह 2022 में राजगढ़ जिले के पचोर में तहसीलदार था। महिला की शिकायत का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि तब से आरोपी ने महिला कर्मचारी का कई बार अलग-अलग जगहों पर यौन उत्पीड़न किया है।
क्या है पूरा मामला
राजगढ़ में भोपाल के एक आधिकारी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले में शादी का झांसा देकर बार-बार बलात्कार करने का आरोप एक महिला सरकारी कर्मचारी ने उन परलगाया है। शुक्रवार को मामला दर्ज होने के बाद मामला सामने आया।
आरोपी डिप्टी कलेक्टर की पहचान राजेश सोरटे के रूप में हुई है। आरोप है कि आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता महिला के साथ तब संबंध बनाए थे, जब वह 2022 में राजगढ़ जिले के पचोर में तहसीलदार था। महिला की शिकायत का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि तब से आरोपी ने महिला कर्मचारी का कई बार अलग-अलग जगहों पर यौन उत्पीड़न किया है।
मामले में जानकारी देते हुए सारंगपुर उप-विभागीय पुलिस अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि पचोर पुलिस ने गुरुवार को सोरटे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया क्योंकि कथित अपराध वर्ष 2022 में भारतीय न्याय संहिता के अधिनियमित होने से पहले किया गया था।
जब मक्का की तरफ पैर करके लेट गए थे गुरु नानक साहब…तब एक सिख ने मुस्लिम जियोन को सिखाया था ऐसा पाठ?