India News (इंडिया न्यूज), CG Nagriya Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ की 173 नगरीय निकायों में 11 फरवरी को चुनाव संपन्न हुए थे, जिनके नतीजे आज 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, इस दौरान जनता ने महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए मतदान किया था। ऐसे में, अब मतगणना शुरू हो चुकी है और दोपहर तक अधिकांश परिणाम सामने आने की संभावना है।
बदलता मौसम! ठंडी हवाओं का असर खत्म, बारिश और तापमान में उछाल मचाएगा नया पश्चिमी विक्षोभ!
मतगणना प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था
बता दें, मतगणना सुबह 9 बजे से सभी केंद्रों पर शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, इसके बाद ईवीएम मशीन खोली जाएगी। प्रशासन ने मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं, साथ ही स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। हर संभव गतिविधियों पर नजर रखा जाएगा। मतगणना केंद्रों में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, लैपटॉप, आईपैड, स्मार्टवॉच आदि ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
कितने पदों के लिए हो रहे हैं नतीजे?
जानकारी के लिए बता दें, इस चुनाव में कुल महापौर के 79, पार्षद के 1,889 और अध्यक्ष पद के 606 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। इस बार मेयर पद के लिए भाजपा से 5 और कांग्रेस से 4 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में थीं। इस चुनाव में करीब 70% मतदान हुआ था, जिसमें महिलाओं का 67.8% और पुरुषों का 64.06% योगदान रहा। रायपुर नगर निगम में मतदान प्रतिशत 44.50% दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि दोपहर 2-3 बजे तक अधिकांश नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इसमें जिला पंचायत के 433 सदस्य, जनपद पंचायत के 2,973 पद, 11,672 सरपंच और 1,60,180 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा।
MP Weather Update: ठंडी हवाओं और तापमान में उतार-चढ़ाव का असर, MP में ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का रुख