India News (इंडिया न्यूज) Raipur Viral news: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क पर एक रशियन लड़की का हाई-वॉलेट ड्रामा देख हर कोई हैरान रह गया। वीआईपी रोड पर आधी रात को नशे में धुत एक कार चालक ने 3 स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। जिसके बाद एक रशियन लड़की कार से उतरी और अपनी भाषा में लोगों को गालियां देने लगी। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार कई मीटर दूर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार इंडिगो कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को सामने से टक्कर मार दी। जिसके बाद तीनों युवकों को गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती कराया गया। कार में एक युवक और एक रशियन लड़की सवार थे और दोनों ही नशे में थे।
घटना रात साढ़े 12 बजे वीआईपी मार्ग पर हुई बताई जा रही है। जहां कार सवार युवक पेशे से वकील बताया जा रहा है। उसने सामने से आ रहे स्कूटी सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। घटना के दौरान भावेश आचार्य भले ही कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे रहे हों, लेकिन मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि रशियन लड़की युवक की गोद में बैठी थी। जिसके बाद यह हादसा हुआ। घटना के बाद सबसे पहले रूसी लड़की कार से उतरी और वहां मौजूद लोगों पर भड़क गई।
महाकुंभ को यादगार बनाने को लेकर योगी सरकार की पहल, विदेश भेजी गई गईं 10 हजार अमिट निशानियां
उज़्बेकिस्तान की रहने वाली है लड़की
बताया जा रहा है कि लड़की का नाम नोदिरा है जो उज्बेकिस्तान की मूल निवासी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के समय लड़की ड्राइवर की गोद में बैठी थी। रूसी व्यक्ति स्टीयरिंग संभाल रहा था। जब वहां मौजूद लोगों ने लड़की से कहा कि वह घटना के बारे में गलत कह रही है तो रूसी लड़की ने मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच विदेशी महिला ने मौके पर पहुंचे तेलीबांधा पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
इस हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, तेलीबांधा पुलिस अब आरोपी युवक और रूसी लड़की को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर रही है। तीनों घायल युवकों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस कब खुलासा करेगी?
जिस कार में कथित वकील और रूसी लड़की सवार थे, उस पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ है। यही वजह थी कि इस हाई प्रोफाइल मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी दी गई। अब तेलीबांधा थाना पुलिस ने रूसी लड़की और लड़के को पकड़ लिया है। हालांकि, सवाल यह उठ रहा है कि सरकारी गाड़ी में घूम रहे नशे में धुत लड़के और रूसी लड़की के बीच क्या रिश्ता है? देर रात वे कहां जा रहे थे या कहां से आ रहे थे? और उज्बेकिस्तान की लड़की राजधानी में कब से रह रही है? इन सभी सवालों के जवाब के साथ ही पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।