India News (इंडिया न्यूज), CG Politics: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तखतपुर में राजनीति में संघर्ष और सम्मान की लड़ाई हमेशा से चर्चा का विषय रही है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला बता दें, नगर पालिका तखतपुर के वार्ड नंबर 4 के चुनाव में, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता शैलेंद्र निर्मलकर ने भाजपा मंडल अध्यक्ष नैन लाल साहू को 460 मतों के भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

MP के SDO की दबंगई, किसान के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल

मुंडन से जीत तक का सफर

ऐसे में, शैलेंद्र निर्मलकर का यह सफर आसान नहीं था। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव की हार के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर शैलेंद्र के मुंडन को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। इससे आहत होकर उन्होंने अपनी बात को साबित करने के लिए मुंडन करा लिया। लेकिन, टेकचंद कारड़ा ने उनसे वादा किया था कि अगर वार्ड 4 पिछड़ा आरक्षित होता है, तो उन्हें टिकट दिलाया जाएगा। कांग्रेस ने इस वादे को निभाया और शैलेंद्र को वार्ड 4 से चुनावी मैदान में उतारा।

जनता की सहानुभूति और ऐतिहासिक जीत

बताया गया है कि, इस चुनाव में जनता शैलेंद्र निर्मलकर के साथ खड़ी रही। 1093 मतों में से उन्हें 762 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नैन लाल साहू को सिर्फ 303 वोट मिले। शैलेंद्र ने 460 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष को पराजित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, शैलेंद्र की मां नर्मदा बाई, जो घर में झाड़ू-पोछा लगाकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं, अपने बेटे की जीत से बेहद खुश हैं। उनकी पत्नी शशि निर्मलकर ने भी जीत पर खुशी जाहिर की। शैलेंद्र ने इस जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वार्ड की जनता को दिया।

मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे के बाद यहां दिखा खौफनाक मंजर, कई श्रद्धालुओं की मौत; मामला जान होश उड़ जाएंगे