India News CG (इंडिया न्यूज़),Chhattisgarh News: रायगढ़ में हाथियों ने पिछली रात गांव में घुसकर 12 से अधिक मकानों को भारी नुकसान पहुंचाते हुए कुछ बोरी धान को खा गये। साथ ही साथ 24 से अधिक अधिक किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए आगे की जांच पड़ताल में जुट गई।

तीन बोरी धान को खा गया

मिली जानकारी के अनुसार सप्ताह भर से अधिक समय से रायगढ़ के जंगलों में 124 हाथी अलग-अलग दल में घूम रहे है। शाम होते ही हाथी गांव पहुंचकर ग्रामीणों के फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले कापू रेंज के कुमरता बीट के अंतर्गत आने वाले उपर सलखेता गांव में कोरवा बस्ती में जमकर तोड़ फाड़ की साथ ही मकानो को भी तोड़ दिया। हाथी ने रात सुकेवारी बाई कोरवा, सुखदेव कोरवा, भवन साय कोरवा के अलावा एक अन्य ग्रामीण के मकान को उजाड़ दिया। इसके अलावा रायगढ़ वन मंडल के कोडकेल, लमदरहा में साधमती, जगेश्वर राठिया के मकान को भी क्षति पहुंचाते हुए 3 बोरी धान को खा गए।

धान की सफल को नुकसान पहुंचाया

हाथियों के दल ने 30 से अधिक किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है जिसमें रायगढ़ वन मंडल के बंगुरिसया गांव में 5 किसानों की धान की फसल को नुकसान के साथ धरमजयगढ़ वन मंडल के लमडांड, तोलगे में 10 किसानों की धान की फसल उजाड़ा , क्रोन्धा, बायसी में 5 किसानों की धान की फसल, सागरपुर में 8 किसानों की धान की फसल, सलखेता में तीन किसानों की धान की फसल को उजाड़ा और इसके अलावा नागदरहा, बेहरामार, हाटी में 1-1 किसानों की धान की सफल को नुकसान पहुंचाया।