India News (इंडिया न्यूज), Panchayat Election: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा, जबकि बस्तर संभाग में यह सुबह 6:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपन्न होगा। पहले चरण के मतदान के नतीजे 18 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

CG Weather Report: कभी सर्दी कभी गर्मी! मौसम ले रहा बार-बार करवट, IMD ने दी अगले 3 दिनों पर अपडेट

कई पदों के लिए हो रहा चुनाव

ऐसे में, इस चुनाव में जनता पंच, सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत के लिए अपने प्रतिनिधि चुनेगी। कुल तीन चरणों में होने वाले इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा:
– जिला पंचायत: 433 पद
– जनपद पंचायत: 2973 पद
– ग्राम पंचायत (सरपंच):11,672 पद
– पंच: 1,60,180 पद

बैलेट पेपर से हो रहा मतदान

बताया गया है कि, मतदान प्रक्रिया पारंपरिक तरीके से बैलेट पेपर के जरिए हो रही है। चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रविवार शाम तक अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई थीं। इसके अलावा, प्रदेश के 33 जिलों के 53 ब्लॉकों में 57 लाख 99 हजार 660 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 28 लाख 70 हजार 859 पुरुष, 29 लाख 28 हजार 751 महिला और 50 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

जानें सबसे अधिक मतदाता कहां?

मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले चरण में सबसे अधिक मतदाता बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक में हैं, जहां 2,79,007 मतदाता हैं। इसके बाद रायपुर के आरंग ब्लॉक में 2,23,644 मतदाता हैं, साथ ही मुंगेली जिले के मुंगेली ब्लॉक में 1,88,496 और दुर्ग जिले के दुर्ग ब्लॉक में 1,62,844 मतदाता मतदान करेंगे। इस तरह पहले चरण में बड़ी संख्या में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं।

सड़ रही हैं किडनी तो रात में जरूर दिखेंगे ये 5 लक्षण, इग्नोर करना कही लें न जाएं आपकी जान!