India News (इंडिया न्यूज),Agra Crime News: आगरा खेरागढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहाँ एक वृद्ध दंपति ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि दबंगों ने पहले उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया और फिर उनके 15 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस पर भी भाई को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।

‘नहीं चाहिए मुसलमानों का वोट’, BJP के इस निडर विधायक को नहीं हारने का डर, 2026 से पहले बताया कैसे जीतेंगे चुनाव?

पहले बेटी के साथ बलात्कार फिर दी ये धमकी

खेरागढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले दंपति ने बताया कि परशुराम और कुंवरचंद नामक दो दबंगों ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया। जब उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, तो उन्हें समझौते के लिए धमकाया गया। दंपति के अनुसार, उनके बेटे ने बलात्कार के मामले में गवाही दी थी। इससे नाराज होकर आरोपियों ने 24 मई, 2024 को उनके 15 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस पर पीड़िता के पिता ने लगाए ये आरोप

दंपति ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत करने और उनके भाई को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को, दंपति डीसीपी पूर्वी के कार्यालय में न्याय की गुहार लगाते हुए पहुंचे। उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर दिखाई और रोते हुए बताया कि उनका पूरा परिवार बर्बाद हो गया है। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बाप रे बाप! 22 साल की लड़की ने फिल्म स्टार को बेच दी अपनी ही वर्जिनिटी