India News (इंडिया न्यूज), Mumbai Murder of Mother And Son: मुंबई से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबका दिल ढल दिया है। दरअसल यहां पुलिस ने 19 साल के दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 70 साल की महिला और उसके 45 साल के बेटे की हत्या का आरोप है। ऐसा क्या हुआ कि दोनों लड़कों ने मां-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी, पुलिस ने इसका खुलासा किया है।

बात  दें कि ये मामला नवी मुंबई के कामोठे इलाके का है। यहां 19 साल के दो लड़कों ने गीता और जितेंद्र जग्गी की हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

70 साल की महिला ने की अजीब डिमांड

मृतक मां-बेटे नवी मुंबई के कामोठे इलाके में ड्रीम्स अपार्टमेंट में रहते थे। उनकी हत्या करने वाले आरोपियों के नाम शुभम महेंद्र नारायणी (19) और संज्योत मंगेश दोडके (19) हैं। पुलिस ने बताया- गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने पहले तो हमारे सामने कई कहानियां सुनाईं। लेकिन बाद में उन्होंने ऐसी कहानी बताई कि सुनकर हम भी हैरान रह गए। आरोपी ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को जितेंद्र ने दोनों को अपने घर पार्टी के लिए बुलाया था।

12 लाख की टॉयलेट सीट, 6 करोड़ के पर्दे, किसी महल से कम नहीं है केजरीवाल का ‘शीशमहल’, यही है दिल्ली की बर्बादी की असली वजह?

आरोपी ने बताया- पार्टी के दौरान जितेंद्र और उसकी मां ने मुझ पर और मेरे दोस्त पर समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसी बात को लेकर हमारा उनसे विवाद हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोपी शुभम ने बताया कि इस दौरान उसने लोहे की रॉड से जितेंद्र के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गला रेत कर कर दी हत्या

इसके बाद संज्योत महेश ने गीता जग्गी का गला रेता। हत्या के बाद दोनों ने घर से कीमती सामान चुराया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी पहचान की और उल्वे इलाके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मृतक गीता और जितेंद्र के शव उनके घर में मिले, जहां एलपीजी गैस लीक होने की भी पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि यह लीक हत्या के सबूत मिटाने के इरादे से किया गया था। मामले में हत्या और चोरी समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

छात्रों की आवाज दबाने पर राहुल गांधी का हमला: “बीजेपी काट रही छात्रों का अंगूठा, बर्बाद कर रही भविष्य”