India News (इंडिया न्यूज), Kaliyugi Son Raped His Own Biological Mother : हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव में कलयुगी बेटे ने अपनी सगी मां से बलात्कार किया। इस घटना के बारे में मां ने अपने पति व अपनी बेटियों को बताकर बेटे के खिलाफ इसराना थाने में मामला दर्ज करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पानीपत गांव में एक युवक की जिसकी करीब 6 साल पहले शादी हुई थी। शादी के 2 साल बाद पत्नी से तलाक हो गया था । 8 जुलाई को युवक शाम को 7:00 बजे अपने खेत में काम करने के लिए गया और 10:00 नशे में धुत होकर अपने घर आया। Kaliyugi Son Raped His Own Biological Mother
- कलयुगी बलात्कारी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kaliyugi Son Raped His Own Biological Mother : रात के करीब 12:00 बजे उसने अपनी मां के साथ बलात्कार किया
अपनी मां के साथ गाली-गलौच कर झगड़ा किया व अपने बेटे को लेकर दूसरे कमरे में चला गया। रात के करीब 12:00 बजे उसने अपनी मां के साथ बलात्कार किया, जबकि उसका पिता करीब 8 दिन से अपनी बहन के घर गया हुआ था। घटना की रात 50 वर्षीय महिला अपनी पोते के साथ सो रही थी। तब उसके बेटे ने उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया। महिला ने इस बारे में अपने पति व अपनी दो बेटियों को फोन पर अवगत कराया व इसराना थाने में शिकायत दी। पुलिस ने महिला के बयान पर उसके बेटे पर मामला दर्ज किया और उसे तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है। Kaliyug Son Raped His Own Biological Mother