गोली मार दी
आपको बता दें कि एनटीपीसी कोल माइनिंग नेफी अध्यक्ष कमला राम रजक के अनुसार , कुमार गौरव हजारीबाग के केरेडारी में स्थित एनटीपीसी कोल डिस्पैच परियोजना के डीजीएम थे। उनकी अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। कुमार गौरव हजारीबाग स्थित अपने निवास से केरेडारी ऑफिस जा रहे थे। उन्होंने कहा कि बीच रोड पर फतह गांव के पास उनकी कार को ओवरटेक कर बदमाशो ने उन्हें गोली मार दी।
ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं
जानकारी के अनुसार , कुमार गौरव सुबह अपने ऑफिस के लिए घर से निकले थे। उन्हें लेने के लिए कंपनी की गाड़ी आई थी। वह उसी से ऑफिस जा रहे थे। जैसे ही सुबह करीब 10 बजे उनकी गाड़ी कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह गांव के पास पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। सुबह-सुबह फायरिंग की घटना से इलाका दहल गया।प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं
प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं
बता दें कि गांव वाले जब तक कुछ समझ पाते आरोपी बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने कुमार गौरव को आरोग्य अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। उनकी हत्या से एक बार फिर प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जाता है कि कुमार गौरव बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
छोटे सिद्धू मूसेवाला का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, भाई को भी दे डाली टक्कर, फैंस के भी उड़ गए होश