India News (इंडिया न्यूज),Delhi: उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर थाना इलाके में 1 आश्रम के 89 साल महंत पर उनकी पूर्व 51 साल शिष्या ने दुष्कर्म का बड़ा आरोप लगाया है। इसी साल अप्रैल की इस घटना की FIR 13 दिसंबर को दर्ज करवाई गई है। मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
नोएडा की रहने वाली
आपको बता दें कि 13 दिसंबर को थाना तिमारपुर पुलिस को 1 शिकायत प्राप्त हुई। इसमें कबीर मंदिर, लखनऊ रोड, तिमारपुर के 89 साल महंत राजा राम दास पर अप्रैल के महीने में दुष्कर्म का बड़ा आरोप लगाया गया। 51 साल शिकायतकर्ता नोएडा की रहने वाली है।
प्रारंभिक चरण में है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीड़िता ने बड़ा आरोप लगाया कि कबीर विज्ञान आश्रम तिमारपुर द्वारा संचालित सतगुरु राजा राम साहब धार्मिक ट्रस्ट के महंत राजा राम दास हैं। वह उनकी शिष्या थी। महंत ने 14 और 15 अप्रैल की रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जांच प्रारंभिक चरण में है।
जांच पड़ताल कर रही
पुलिस अधिकारी ने कहा कि महंत राजा राम दास की ओर से पीड़िता समेत 6 लोगों पर आश्रम पर कब्जा करने के संबंध में 1 शिकायत दर्ज कराई है। इसमें पीड़िता, एक अन्य महिला और विनोद कुमार, राम प्रताप मौर्य, देवेंद्र कुमार को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले में इसकी भी जांच पड़ताल कर रही है।