India News (इंडिया न्यूज़)Aam Aadmi Party: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यमुना नदी की सफाई का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए बीजेपी ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर यमुना रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। तो अब चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद और सरकार बनने से पहले ही यमुना की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। कूड़ा हटाने के लिए बड़ी मशीनें मंगवाई गई हैं।

उपराज्यपाल कार्यालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एलजी वीके सिंह ने मुख्य सचिव और एसीएस से मुलाकात कर तुरंत काम शुरू करने को कहा है। हालांकि अब आम आदमी पार्टी ने इस मामले पर निशाना साधा है और कहा है कि बेहतर होता कि राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाता।

भारत को खत्म करने के ‘मुंगेरलाल के सपने’ देख रहा ये मुस्लिम देश, डिप्लोमेट ने लीक कर दिया सारा प्लान, भूल गए India का एहसान?

गोपाल राय ने बीजेपी पर साधा निशाना Aam Aadmi Party

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा, दिल्ली में इतना बड़ा चुनाव हुआ। अगर उपराज्यपाल को ही सब कुछ करना था तो उन्हें राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए था। जनता ने सरकार चुनी है। सीएम और सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा, उपराज्यपाल ही बता सकते हैं कि उनके अचानक इस मामले में कूदने के पीछे भाजपा का कौन सा पावर ग्रुप काम कर रहा है। लेकिन यह सरकार की जिम्मेदारी है, दिल्ली की जनता ने उन्हें चुना है। भाजपा को जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

आतिशी ने भी किया हमला

इससे पहले आतिशी ने कहा, मैं भाजपा से पूछना चाहती हूं कि वे तय करें कि वे सरकार चला रहे हैं या नहीं। जब बिजली कटती है तो भाजपा वाले कहते हैं कि आतिशी कार्यवाहक सीएम हैं, वे इसके लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन जब यमुना में मशीन आती है तो कहते हैं कि भाजपा और एलजी सरकार चला रहे हैं। उन्हें तय करना चाहिए कि वे सरकार चला रहे हैं या नहीं। उन्होंने भाजपा पर दिल्ली के लिए कोई विजन या योजना नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “बीजेपी दिल्ली में सरकार नहीं चला सकती, नरेंद्र मोदी जानते हैं कि उनके 48 विधायकों में से एक भी सरकार नहीं चला सकता। वह सिर्फ दिल्ली की जनता का पैसा लूट सकते हैं।”

बीजेपी ने दिया करारा जवाब

भाजपा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार को 8000 करोड़ रुपये से अधिक दिए। उन्होंने सारा पैसा अपने पास रख लिया और जाते-जाते यमुना को बदनाम कर दिया। जिस दिन उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना को जहर दिया है, उसी दिन उन्होंने अपने सिर पर आखिरी कील ठोक दी। तीन साल के अंदर यह यमुना नदी साबरमती रिवरफ्रंट जैसी हो जाएगी। यह पर्यटन स्थल बनेगा, यमुना साफ होगी। पूर्वांचल के लोग वहां पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

Champions trophy 2025: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान टीम को घर बुलाकर पीठ में घोंपा छुरा, अच्छा हुआ जो नहीं गया भारत, वर्ना…