India News (इंडिया न्यूज), AAP Campaign Song Launched 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी जोर-शोर से तैयारियों में लगी हुई। इस बीच दिल्ली चुनाव को लेकर AAP ने अपना कैम्पेन सॉन्ग भी लॉन्च कर दिया है। सॉन्ग का टाइटल है ‘फिर लायेंगे केजरीवाल’। इसी सॉन्ग की थीम पर तैयार किया गया कैंपेन सॉन्ग।

AAP का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च, जानें क्या है इसबार की थीम? ऐसी होने वाली तैयारी

दिल्ली की जनता को समर्पित किया गाना

बता दें कि दिल्ली सरकार ने आज AAP ने अपना कैम्पेन सॉन्ग भी लॉन्च कर दिया है। गाने में दिल्ली सरकार ने योजनाओं का बखान किया है। इस खास मौके पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली और देश के लोगों को यह गाना समर्पित कर रहे हैं। शादियों, बर्थडे और हर खुशी के मौके पर इस गाने को बजाइए।

दिल्ली में चुनाव त्योहार की तरह

इसी के साथ केजरीवाल ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में गाली गलौच पार्टी है, उसे भी ये गाना पसंद आएगा। वो कमरे बंद करके सुन सकते हैं। नाच सकते हैं। केजरीवाल ने अपने संबोधन में आगे कहा कि दिल्ली में चुनाव त्योहार की तरह होता है। चुनाव के अवसर पर नाचते, झूमते हैं। चुनाव से पहले दिल्ली के लोगों को सबसे ज्यादा AAP के कैंपेन सॉन्ग का रहता है। मेरे पास लोगों के फोन आते हैं कि आप कैंपेन सॉन्ग कब लॉन्च कर रहे है? यह AAP का तीसरा गाना है, जिसे हम दिल्ली के लोगों को समर्पित कर रहे हैं। इसका खूब प्रचार करें।

महाकुंभ में मुस्लिमों का धर्म परिवर्तन? भड़के मौलाना

चुनाव की तारीखों का ऐलान

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान 7 जनवरी यानी की आज हो सकता है। चुनाव आयोग ने 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की घोषणा की है।