India News (इंडिया न्यूज),AAP Candidate List 2025: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 20 प्रत्याशियों को शामिल किया गया है। इससे पहले नवंबर में जारी पहली सूची में 11 उम्मीदवारों को मौका दिया गया था। आप ने फरवरी में संभावित चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति तेज कर दी है।
विधान सभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 20 प्रत्याशी
- नरेला-दिनेश भारद्वाज
- तिमारपुर- सुरेंद्र पाल सिंह बिट्ट
- आदर्श नगर-मुकेश गोयल
- मुंडका-जसबीर कराला
- मंगोलपुरी-राकेश जाटव धर्मरक्षक
- रोहिणी- प्रदीप मित्तल
- चांदनी चौक- पुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी)
- पटेल नगर- प्रवेश रतन
- मादीपुर-राखी बिदियां
- जनकपुरी-प्रवीण कुमार
- बिजवासन- सुरेंद्र भारद्वाज
- पालम- जोगिंदर सोलंकी
- जंगपुरा-मनीष सिसौदिया
- डेली- प्रेम कुमार चौहान
- त्रिलोकपुरी – अंजना पारचा
- पटपड़गंज- अवध ओझा
- कृष्णा नगर – विकास बग्गा
- गांधी नगर – नवीन चौधरी (दीपू)
- शाहदरा पदमश्री-जितेंद्र सिंह शंटी
- मुस्तफाबाद – आदिल अहमद खान
दूसरी सूची में नए नामों को जगह
आप की दूसरी सूची में पुराने नेताओं की जगह कई नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है। इन 20 उम्मीदवारों में से कई वे नेता हैं जो हाल ही में कांग्रेस और बीजेपी छोड़कर आप में शामिल हुए हैं। इनमें अनिल झा, बीबी त्यागी, वीर सिंह धींगान, ब्रह्म सिंह तंवर, जुबैर चौधरी और सोमेश शौकीन जैसे नाम शामिल हैं। पार्टी ने न सिर्फ अपने नए सदस्यों को मौका दिया है बल्कि पिछला चुनाव हारने वाले कुछ प्रत्याशियों पर भी भरोसा जताया है।
पहली लिस्ट के 11 प्रत्याशी
- छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर
- किराड़ी से अनिल झा
- विश्वास नगर से दीपक सिंघला
- रोहतास नगर से सरिता सिंह
- लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी हैं
- बदरपुर से राम सिंह
- सीलमपुर से जुबैर चौधरी
- सीमापुरी से वीर सिंह धींगान
- घोंडा से गौरव शर्मा
- करावल नगर से मनोज त्यागी
- मटियाला से सोमेश शौकीन
मनीष सिसोदिया की सीट बदली
पार्टी ने इस सूची में बड़ी रणनीतिक फेरबदल करते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी है। वहीं, हाजी युनूस का टिकट काटा गया है, जो राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आप ने 2015 में 67 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की थी, जिसे 2020 में भी बरकरार रखते हुए 62 सीटें अपने नाम की थीं। पार्टी की कोशिश है कि आगामी चुनावों में भी वह इसी प्रदर्शन को दोहराए। दिल्ली में विपक्षी पार्टियों ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, जिससे आप को रणनीति बनाने में बढ़त मिलती दिख रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी अपने मजबूत संगठन और उम्मीदवारों के चयन से मैदान में उतरने को तैयार है।