India News (इंडिया न्यूज़),Delhi Election 2025: राजधानी दिल्ली का चुनाव जीतने के लिए AAP ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है। चुनाव से पहले ‘AAP’ ने ‘मुफ्त की रेवड़ी’ अभियान शुरू किया है। मुफ्त की रेवड़ी पर AAP जनता के फीडबैक ले रही है। दिल्ली सरकार की फ्री की रेवड़ी में शिक्षा, बिजली, पानी, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा और स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। AAP बड़ा ने दावा किया है कि जनता चाहती है कि दिल्ली में फ्री की सेवाएं जारी रहे।
बस में सफर
आपको बता दें कि AAP सभाओ में बता रही है कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बसों का सफर बिल्कुल मुफ्त किया। आज लाखों महिलाएं रोजाना दिल्ली की बसों में फ्री यात्रा कर रही हैं। महिलाओं को काम और बच्चियों को स्कूल-कॉलेज जाने में आसानी हुई है। बस के किराये की बचत महिलाएं परिवार पर खर्च कर रही हैं। AAP सरकार दिल्ली के बुजुर्गों को भी फ्री में तीर्थयात्रा करा रही है। AAP नेताओ कहा कहना है कि दिल्ली की जानता ने कभी नहीं सोचा था कि बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं को बस में सफर और बुजुर्गों तक को तीर्थयात्रा जैसी सुविधाएं फ्री में मिलेंगी।
200 यूनिट बिजली
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने संभव कर दिखाया है। गरीब आदमी को सम्मान की जिंदगी मिली है। महिलाओं को लुभाने के लिए AAP सरकार ने बड़ी घोषणा की। 18 साल से ज्यादा उम्र की हर महिला को हजार रुपये की सम्मान निधि मिलेगी। AAP सरकार की 7वीं रेवड़ी होगी। फ्री की योजनाओं के सहारे AAP ने तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाई है। अब 7वीं योजना के सहारे चौथी बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही है। AAP की सरकार ने सबसे पहले हर महीने 200 यूनिट बिजली और 20 हजार लीटर पानी मुफ्त देने का ऐलान किया था।