India News (इंडिया न्यूज़),AAP MLA Dinesh Mohaniya Case: संगम विहार थाने में आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ एक महिला ने फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस ने धारा 323, 341 और 509 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला से छेड़छाड़ के आरोप में FIR दर्ज
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया पर महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान मोहनिया ने एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले पर विधायक मोहनिया की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
मिल्कीपुर उपचुनाव: 414 बूथों पर हो रहे मतदान, भाजपा-सपा में कड़ा मुकाबला
क्या है मामला ?
घटना संगम विहार क्षेत्र की है, जहां से दिनेश मोहनिया आम आदमी पार्टी के टिकट पर लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के चंदन कुमार चौधरी और कांग्रेस के हर्ष चौधरी मैदान में हैं। आज 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, ऐसे में यह मामला चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकता है।
पहले भी दिनेश मोहनिया पर हो चुका है केस दर्ज
यह पहली बार नहीं है जब दिनेश मोहनिया पर इस तरह के आरोप लगे हों। 23 जून 2016 को भी उन पर महिलाओं के एक समूह के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में केस दर्ज हुआ था। उस समय महिलाएं अपने इलाके में पानी की समस्या को लेकर शिकायत करने आई थीं। तब मोहनिया को भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई गंभीर धाराओं जैसे 323 (चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला), 354A (यौन उत्पीड़न), 354B (महिला के कपड़े उतारने के इरादे से हमला) और 354C (चुपके से देखना) के तहत गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, 2020 में वह इस मामले से बरी हो गए थे।
Thar Fire in Noida: चलती Thar बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, देखते ही देखते खाक हुई कार