India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा देने के बाद, वह सचिवालय से बाहर निकल आईं। उनका यह कार्यकाल महज साढ़े चार महीने का रहा।

आतिशी बनीं दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री

आतिशी ने 21 सितंबर 2024 को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले के मामले में जेल जाने के बाद इस्तीफा दिया था। इसके बाद, 43 वर्षीय आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं, इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित ने भी मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

स्वाति मालीवाल का जुबानी हमला

दिल्ली चुनाव में अपनी जीत के बाद, आतिशी जश्न मनाती नजर आईं। इस पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने तीखा हमला किया और कहा, “आपको शर्म आनी चाहिए, आपके दिग्गज नेता हार गए हैं, फिर भी आप जश्न मना रही हैं। सत्ता का लालच इंसानियत को भी भुला देता है।

AAP के तीन मंत्री जीते

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के तीन मंत्रियों ने जीत हासिल की है। गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने अपनी-अपनी सीटों पर जीत दर्ज की। गोपाल राय ने बाबरपुर से 18,994 वोटों से, मुकेश अहलावत ने सुल्तानपुर माजरा से 17,126 वोटों से और इमरान हुसैन ने बल्लीमारान से 29,823 वोटों से जीत हासिल की है। यह दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ, और अब दिल्ली में नई सरकार भाजपा की बनेगी।

38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह होगा भव्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए विशेष निर्देश, बॉलीवुड सिंगर्स लगाएंगे चार चाँद

दिल्ली चुनाव पर संजय झा ने दिया बयान! बिहार में NDA की बड़ी जीत का किया दावा