India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आम आदमी पार्टी संयोजक एंव पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नवनिर्वाचित  22 विधायकों को निर्देश दिए है कि जनता के सारे काम करने हैं। इस बात की जानकारी पूर्व सीए आतिशी मार्लेना ने मीडिया को दी।

मालूम हो कि रविवार को अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों की बैठक हुई। विधायकों की बैठक शाम 4 बजे शुरू हुई और 4.15 बजे खत्म हुई। इस बैठक में कई बातों पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद आतिशी ने आगे कहा कि विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाना और सरकार की जवाबदेही तय करना हमारी जिम्मेदारी है। आप इस पर जवाबदेही तय करेगी। क्योंकि उन्होंने कहा था कि पहली बैठक में महिलाओं को पैसे दिए जाएंगे। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि आप द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में कोई दिक्कत न आए और वे जारी रहें।

“गुंडागर्दी से लड़ा गया चुनाव”

आतिशी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। हार पर विचार-विमर्श चल रहा है, हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। आतिशी ने कहा कि यह चुनाव इतनी गुंडागर्दी के साथ कभी नहीं लड़ा गया। इसमें प्रशासन शामिल था। आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा द्वारा किए गए वादों को पूरा करेगी।

“जनादेश का सम्मान करते हैं”

आतिशी ने कहा कि विश्लेषण चल रहा है कि आप क्यों हारी, लेकिन यह दिल्ली की जनता का जनादेश है, हम जनादेश का सम्मान करते हैं। यह चुनाव इतनी गुंडागर्दी के साथ हुआ, ऐसा चुनाव दिल्ली के इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा। जहां खुलेआम पैसा बांटा जा रहा है, खुलेआम शराब बांटी जा रही है, पुलिस बांट रही है और जो भी इसकी शिकायत कर रहा है उसे जेल में डाल दिया जा रहा है… लेकिन हम दिल्ली की जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं और एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लड़ रहीं थीं 96 महिला उम्मीदवार… केवल 5 को मिली जीत, जानिए कौन हैं जांबाज देवियां?

आपस में मिलने को बेताब हैं दुनिया के 2 खूंखार तानाशाह, बदलते घटनाक्रम से मिल रहे बड़े संकेत, कुछ भयानक होने वाला है…

क्या आपने भी अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी हुई है प्रॉपर्टी? तो कौन होगा उसका असल मालिक हाई कोर्ट ने दिया इसपर अपना जवाब