India News (इंडिया न्यूज),Delhi: मैदानी इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं ने राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। नए साल का जश्न शीतलहर के साथ मनेगा। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने साल के लास्ट दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई है। मंगलवार के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है, कहीं-कहीं सर्द दिन भी रह सकता है। नए साल के तीसरे दिन से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से थोड़ी राहत मिलेगी।
सर्द हवाएं परेशान कर रही
आपको बता दें कि पिछले शुक्रवार को पूरा दिन हुई बारिश के बाद से सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं। पहाड़ों में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। मैदानी इलाकों में शुष्क और बर्फीली हवाएं चल रही हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 15 डिग्री दर्ज हुआ। इस कारण से लोग ठिठुरते दिखे । यह 12 साल बाद सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले साल 2019 में 30 दिसंबर का तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
वहीं इससे पहले रविवार (29 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज। सोमवार को राजधानी दिल्ली में सबसे सर्द इलाका पालम का जहां अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस । वहीं आयानगर में तापमान 14.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज ।
पैसा हड़पने के लिए पति को पिलाई… फिर प्रेमी के साथ मिलकर किया ये हाल, जानें पूरा मामला