India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Amanatullah Khan: आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान एक बार फिर विवादों में हैं। सोमवार सुबह तड़के, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके घर पर रेड मारी और उन्हें वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट कर इस गिरफ्तारी की जानकारी दी और कहा कि उनके घर पर ईडी के अधिकारी उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे हैं। यह पहली बार नहीं है जब अमानतुल्लाह खान ईडी की रडार पर आए हैं; इससे पहले भी कई बार उन्हें समन भेजा गया था।

ईडी की रेड और गिरफ्तारी

अमानतुल्लाह खान ने अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि “2016 का एक फर्जी मुकदमा है, जिसकी जांच ACB, CBI और ED कर रही है, लेकिन CBI कह चुकी है कि मामले में कुछ नहीं है।” खान ने यह भी आरोप लगाया कि उनका और उनकी पार्टी का मकसद केवल उन्हें गिरफ्तार करना और AAP को तोड़ना है, लेकिन वे इस साजिश से डरने वाले नहीं हैं और उन्हें कोर्ट पर पूरा विश्वास है।

अमानतुल्लाह का सियासी सफर

उनका जन्म मेरठ में हुआ था, और उनका राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत ओखला से लोक जन शक्ति पार्टी (LJP) से की थी, लेकिन वह उस चुनाव में हार गए थे। बाद में, 2015 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और 2015 विधानसभा चुनाव में ओखला से भाजपा के भ्रम सिंह को 60 हजार वोटों से हराया। उन्होंने 2020 में भी ओखला से चुनाव जीतकर अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखा। हालांकि, उनके ऊपर कई बार भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के आरोप लग चुके हैं, जिनकी जांच विभिन्न एजेंसियां कर रही हैं।

2016 में दर्ज हुआ केस

अमानतुल्लाह खान के खिलाफ 2016 में कई गंभीर मामले दर्ज हुए थे। एक महिला ने आरोप लगाया था कि वह बिजली कटौती की शिकायत लेकर खान के घर गई थी, लेकिन उसे डराया और धमकाया गया। पुलिस ने इस मामले में खान को हिरासत में लिया, लेकिन अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। वहीं, 2016 में ही उनकी भाभी ने उनके खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। हालांकि, खान ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया था।

CBI Action in Delhi: AAP की हार के बाद CBI का बड़ा एक्शन, 6 अधिकारियों को किया गिरफ्तार | India News

वक्फ बोर्ड घोटाला

अमानतुल्लाह खान का नाम 2016 में दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में भी सामने आया। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए उन पर आरोप था कि उन्होंने बोर्ड में 32 अवैध नियुक्तियां की थीं और कई संपत्तियों को बिना कानूनी प्रक्रिया के किराए पर दिया था। मोहम्मद मुस्तफा नामक व्यक्ति ने इस घोटाले के खिलाफ शिकायत की थी, जिसमें यह आरोप था कि खान ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को वक्फ बोर्ड में भर्ती किया। इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने उन्हें कई बार समन भेजा था।

2017 में पार्टी से इस्तीफा

2017 में, अमानतुल्लाह खान और पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के बीच विवाद हुआ था, जिसके कारण उन्हें आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद, 2018 में, खान पर दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगा था। यह घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर एक मीटिंग के दौरान कथित तौर पर दोनों विधायकों ने मुख्य सचिव पर हमला किया। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

बस में खौफनाक घटने को दिया अंजाम, प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड फिर….

करप्शन के आरोप

अमानतुल्लाह खान पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लग चुके हैं। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए उन पर आरोप था कि उन्होंने 32 अवैध भर्ती कीं और कई संपत्तियों को गैरकानूनी तरीके से किराए पर दिया। इस मामले में, CBI और ED ने उनकी जांच की थी। 2022 में, ACB ने भी उनसे पूछताछ की थी और बाद में रेड के दौरान 24 लाख रुपये और हथियार बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 28 दिसंबर 2022 को उन्हें जमानत मिल गई थी।

ईडी का एक्शन और 5000 पन्नों की चार्जशीट

वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने 2023 में अमानतुल्लाह खान के घर रेड की थी। इसके बाद, ईडी ने चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें खान पर अवैध आय अर्जित करने, जमीन की खरीद-बिक्री में गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। चार्जशीट में 5000 पन्नों के दस्तावेज पेश किए गए थे। ईडी ने खान को लगातार 6 बार समन भेजे थे, और 18 अप्रैल को वे ईडी के दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे 13 घंटे लंबी पूछताछ की गई। अमानतुल्लाह खान पर आरोपों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईडी और अन्य जांच एजेंसियां लगातार उनकी जांच कर रही हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में अमानतुल्लाह के खिलाफ और भी कार्रवाई की जा सकती है।

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान फरार, जगह-जगह ढूंढ रही पुलिस