India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Murder, दिल्ली: अमेज़ॅन कंपनी में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में काम करने वाले 36 वर्षीय व्यक्ति की उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा के सुभाष विहार इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हरप्रीत पर दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने गोलीबारी की। यह किस कारण से की गई इसका पता नहीं चल पाया है।
- दो गाडियों पर हमलवार सवार थे
- कान में लगी गोली
- घायल को रेफर किया गया
वही इस गोलीबारी में एक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरप्रीत को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उस मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की रिपोर्ट में यह बात सामने आई की सिर पर बंदूक की गोली लगने से उसकी मौत हो गई। कान के पीछे दाहिनी ओर से गोली घुसी और दूसरी तरफ से निकल गई।
घायल को रेफर किया गया
पुलिस ने बताया कि घायल गोविंद सिंह (32) मोमो की दुकान चलाता है। उन्हें एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया है। हरप्रीत और गोविंद गली नंबर 8 के पास अपनी बाइक पर थे, तभी एक स्कूटी और एक बाइक पर सवार पांच लड़कों ने उन्हें रोक लिया। गोलीबारी के बाद हमलवार मौके से भाग गए।
पुलिस मामले की जांच कर रही
दिल्ली पुलिस ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गोलीबारी की घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। मृतक के मामा ने कहा कि उसके सिर में गोली मारी गई थी, हम उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मेरे चाचा के बेटे को भी सिर में गोली लगी थी, लेकिन वह ठीक है। हम नहीं जानते कि वे (हमलावर) कौन थे।
यह भी पढ़े-
- बीएसपी ने इंडिया गठबंधन में शामिल होने से किया इनकार, मायावती ने मीडिया से कहा- नो फेक न्यूज प्लीज़
- मायावती ने I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, किया बड़ा ऐलान