इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
April Fool’s Day 2022 : जैसा की आप जानते ही होंगे की विश्वभर में 1 अप्रैल का दिन अप्रैल फूल्स डे के रूप में मनाया जाता है। देखा जाए तो इस दिन लोग एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अप्रैल माह की एक तारीख को फूल डे के ही रूप में क्यों मनाया जाता है। आइए जानते हैं इसके इतिहास के पीछे का रोचक किस्सा।
वैसे तो अप्रैल फूल्स डे मनाने की शुरूआत के बारे में कोई स्टीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। फिर भी काफी लोगों का मानना है कि फ्रेंच कैलेंडर में होने वाले बदलाव की वजह से अप्रैल फूल्स डे मनाने की शुरूआत हुई। वहीं कुछ लोग इसके पीछे छिपी एक रोचक कहानी को इसकी शुरूआत की वजह मनाते हैं।
सबसे पहले अप्रैल फूल्स डे कब मनाया गया? April Fool’s Day 2022
ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले अप्रैल फूल्स डे साल 1381 में मनाया गया था। इस दिन को मनाने के पीछे एक मजेदार कहानी है। इंग्लैंड के राजा रिचर्ड द्वितीय और बोहेमिया की रानी एनी ने सगाई की घोषणा की।
इस घोषणा में सगाई के लिए 32 मार्च साल 1381 का दिन बताया गया था। जिसे सुनते ही लोग बेहद खुश हुए और जश्न मनाने लगे। लेकिन जैसे ही उन्हें यह अहसास हुआ कि ये दिन तो सालभर के कैलेंडर में है ही नहीं। इस घटना के बाद से ही 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल को मूर्ख दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। April Fool’s Day 2022
Connect With Us : Twitter Facebook