India News (इंडिया न्यूज),Arvind Kejriwal News: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को 873 दिन जेल में बिताने के बाद शुक्रवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे सत्य की जीत बताते हुए भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। AAP के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन का एकमात्र दोष यह था कि उन्होंने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की और लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी, जिसे रोकने के लिए उन्हें जेल में डाला गया।

केजरीवाल का भाजपा पर निशाना

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जैन के खिलाफ कई बार छापे मारे गए, लेकिन उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक बंद करने और गरीबों का इलाज रोकने के लिए उन्हें जेल में डाल दिया। केजरीवाल ने कहा, “भगवान हमारे साथ हैं, और आज वह भी रिहा हो गए।”

CM Bhajan Lal Sharma: सीएम भजनलाल शर्मा इस दिन ले सकते हैं फैसला, SI भर्ती परीक्षा रद्द होगी या नहीं?

सत्येंद्र जैन- स्वास्थ्य क्रांति के जनक

AAP के वरिष्ठ नेताओं ने सत्येंद्र जैन की रिहाई पर खुशी जाहिर की। मनीष सिसोदिया ने कहा कि जैन ने दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाने का काम किया और उनकी वजह से दिल्ली को नए और शानदार अस्पताल मिले। उनके प्रयासों से न केवल पुराने अस्पतालों का सुधार हुआ, बल्कि मोहल्ला क्लीनिक जैसी पहल भी शुरू हुई, जिससे दुनियाभर के लोग प्रेरणा ले रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सत्येंद्र जैन की रिहाई को सच्चाई की जीत करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया, “आखिरकार सत्य की जीत हुई।” AAP के अन्य नेता, जैसे संजय सिंह और राघव चड्ढा, ने भी इस फैसले का स्वागत किया। संजय सिंह ने कहा कि जैन ने फ्री दवाइयों और फरिश्ते स्कीम जैसे मॉडल दिए, जो दुनिया के लिए मिसाल बन गए। वहीं, राघव चड्ढा ने कहा कि जैन ने दिल्ली को वर्ल्ड क्लास अस्पताल और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं दीं। इस जमानत से AAP को राहत मिली है और पार्टी के नेताओं का मानना है कि इससे उनकी ताकत और बढ़ेगी।

MP News: कांग्रेस विधायक की भगवान शिव पर टिप्पणी से बवाल, पुलिस ने दर्ज किया केस