India News (इंडिया न्यूज़),Atishi Attack BJP: आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में हो रही देरी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे आए 10 दिन हो गए हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली के नागरिकों को उम्मीद थी कि 9 फरवरी तक भाजपा अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर देगी और 10 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके बाद दिल्ली की समस्याओं के समाधान का काम शुरू हो जाएगा, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी भाजपा की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
पैगंबर मोहम्मद के अरबपति वंशज…बीवी ने कभी नहीं पहना बुर्का, बच्चों की हालत देखकर नहीं कर पाएंगे यकीन
’10 दिन बाद भी इंतजार जारी’
आतिशी ने कहा कि आज 17 फरवरी को 10 दिन बीत गए हैं, लेकिन भाजपा को मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने में कोई सफलता नहीं मिल पाई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समझ गए हैं कि उनके पास जो 48 विधायक हैं, उनमें से कोई भी मुख्यमंत्री बनने के काबिल नहीं है। आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों का एकमात्र काम दिल्ली का खजाना लूटना और जनता को ठगना है। भाजपा के 15 साल के शासन में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पार्षदों ने भी भ्रष्टाचार और लूटपाट में कोई कसर नहीं छोड़ी और एमसीडी को दिवालिया बना दिया। यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी पार्टी के किसी भी विधायक पर भरोसा नहीं कर पाए और मुख्यमंत्री नहीं चुन पाए।
‘भाजपा के पास सरकार चलाने की कोई स्पष्ट योजना नहीं’
आतिशी ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास दिल्ली की सरकार चलाने की कोई स्पष्ट योजना नहीं है। और जनता के लिए यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के पास दिल्ली के लिए कोई वास्तविक समाधान नहीं है और न ही उनके पास मुख्यमंत्री बनने लायक कोई योग्य चेहरा है।
कंगाल पाकिस्तान को एक और बुरी खबर…ICC चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ये खौफनाक बीमारी, अस्पतालों में तिल रखने की जगह नहीं