India News (इंडिया न्यूज),Bakrid Guidlines: कल यानी 7 जून को मुसलमानों का प्रमुख त्यौहार बकरीद है, वहीं इस दिन सभी मुसलमान जानवर की कुर्बानी देते हैं। वहीँ अब देशभर में कुर्बानी को लेकर सरकार की ओर से निर्देश भी जारी किए हैं। वहीँ इसी के चलते अब CM रेखा गुप्ता ने भी दिल्ली में बकरीद के मद्देनजर कई सख्त कानून जारी किए हैं। जिसके चलते पशु कल्याण और सार्वजनिक स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की गई है।

UP Weather Today: UP में दिखेगा गर्मी का प्रचंड रूप, सिर पर तांडव करेगा सूरज, IMD ने दे दी चेतावनी

जारी की गई एडवाइजरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें, मंत्री कपिल मिश्रा ने इस जारी एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा है कि बकरीद के दौरान केवल अधिकृत और निर्दिष्ट स्थानों पर ही कुर्बानी की इजाजर होगी। एडवाइजरी जोर देकर इस बात को कहा गया है कि गाय, बछड़े और ऊंट जैसे प्रतिबंधित जानवरों की हत्या या कुर्बानी पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। सिर्फ यही नहीं बल्कि, सड़कों, गलियों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर जानवरों की कुर्बानी को सख्त मना किया गया है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

फोटो शेयर पर पाबंदी

केवल यही नहीं बल्कि सरकार ने कुर्बानी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने से सख्त मना किया है। वहीँ अधिकारियों का कहना है कि इससे न केवल सांप्रदायिक तनाव बढ़ता है बल्कि ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा भी मिलता है। एडवाइजरी को सभी जिलाधिकारियों (DM), पुलिस उपायुक्तों (DCP) विभागों को भेज दिया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि वे बकरीद के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी अवैध कुर्बानी पर तुरंत कार्रवाई करें।

Delhi Weather Today: अब सताएगी गर्मी, थम गया बारिश का सिलसिला, जानिए दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम